(A.P.A.) PTM (Parent-Teacher Meeting) Policies & Conditions
Amity Public Academy (A.P.A.) – Month-wise Coaching PTM Policies & Conditions Improvement
(Effective from: 01 July 2026)
1. अनिवार्य PTM (Compulsory Parent-Teacher Meeting)
प्रत्येक माह की 1 (पहली) तारीख़ को Parent-Teacher Meeting (PTM) आयोजित की जाएगी।
इस बैठक में निम्न में से किसी एक का उपस्थित होना अनिवार्य होगा—
- विद्यार्थी के माता एवं पिता, अथवा
- माता-पिता में से कोई एक, अथवा
- माता-पिता की अनुपस्थिति में विद्यार्थी का कोई अधिकृत अभिभावक (Guardian)।
PTM में निर्धारित समय के भीतर किसी भी अभिभावक के उपस्थित न होने पर नीचे दी गई PTM विलम्ब (Late PTM) पेनाल्टी लागू होगी।
⸻
2. PTM विलम्ब (Late PTM) पेनाल्टी
यदि अभिभावक 1 तारीख़ को PTM में उपस्थित नहीं हो पाते हैं, तो वे माह के भीतर किसी भी दिन PTM कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में निम्नानुसार विलम्ब शुल्क (Penalty) देय होगा—
PTM की तिथि | देय पेनाल्टी |
1 तारीख़ | ₹0/- |
2–5 तारीख़ | ₹2/- |
6–10 तारीख़ | ₹5/- |
11–15 तारीख़ | ₹10/- |
16–20 तारीख़ | ₹20/- |
21–25 तारीख़ | ₹50/- |
26–माह का अंतिम दिन | ₹100/- |
नोट: PTM उसी माह के अंतिम दिन तक पूर्ण करना तथा निर्धारित पेनाल्टी का भुगतान करना अनिवार्य होगा।
⸻
3. PTM न होने की स्थिति
यदि अभिभावक माह के अंतिम दिन तक—
- PTM नहीं करते हैं, तथा
- निर्धारित पेनाल्टी का भुगतान भी नहीं करते हैं,
तो विद्यार्थी का नाम Amity Public Academy (A.P.A.) Coaching Family से स्वतः निरस्त (Removed) कर दिया जाएगा।
फ़रवरी माह में अंतिम तिथि 28 या 29 फ़रवरी (लीप वर्ष) होगी।
⸻
4. पुनः प्रवेश (Re-registration Policy)
यदि नाम निरस्त होने के बाद विद्यार्थी पुनः कोचिंग से जुड़ना चाहता है, तो उसे पुनः पंजीकरण (Re-registration) कराना होगा।
पुनः पंजीकरण शुल्क निम्नानुसार होगा—
Re-registration | शुल्क |
प्रथम (First) | ₹100/- |
द्वितीय एवं उसके बाद | ₹200/- |
Re-registration पूर्ण होने के बाद ही विद्यार्थी पुनः A.P.A. Family का सदस्य माना जाएगा।
⸻
5. ₹0/- अगले माह की शुल्क रसीद (Next Month ₹0/- Fee Receipt)
जो अभिभावक प्रत्येक माह की 1 तारीख़ को निर्धारित PTM में उपस्थित होंगे, उन्हें उसी दिन अगले माह की ₹0/- शुल्क रसीद (Zero Fee Receipt) प्रदान की जाएगी।
उदाहरण:
यदि 1 जनवरी को PTM में अभिभावक उपस्थित होते हैं, तो उसी दिन फ़रवरी माह की ₹0/- शुल्क रसीदजारी कर दी जाएगी। इसका अर्थ होगा कि विद्यार्थी से फ़रवरी माह के लिए भी कोई मासिक शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इसी प्रकार प्रत्येक माह समय पर PTM में उपस्थित रहने पर ₹0/- शुल्क (No Monthly Fee) की सुविधा निरंतर जारी रहेगी।
⸻
6. महत्वपूर्ण सूचना
यदि किसी विद्यार्थी का नाम PTM नियमों का पालन न करने के कारण निरस्त हो जाता है, तो उसकी पूर्व में प्राप्त ₹0/- अगले माह की शुल्क सुविधा स्वतः समाप्त मानी जाएगी।
पुनः प्रवेश (Re-registration) के बाद विद्यार्थी को No Fee Cycle में पुनः सम्मिलित होने के लिए सभी वर्तमान PTM एवं शुल्क नीतियों का पुनः पालन करना होगा।
No comments:
Post a Comment