Amity Public Academy (A.P.A.) New Student Introduction Policy & Conditions
(प्रभावी तिथि: 01 जुलाई 2026)
1. नया विद्यार्थी लाने का अनिवार्य नियम (Compulsory New Student Introduction Policy)
यह नियम विद्यार्थी के कोचिंग में एक माह पूर्ण होने के बाद लागू होगा।
उदाहरण:
यदि किसी विद्यार्थी ने 01 जुलाई को प्रवेश लिया है, तो उसके अभिभावकों पर यह नियम 01 अगस्त से लागू होगा।
इसके बाद प्रत्येक अभिभावक को कक्षा 1 से कक्षा 6 तक का कम-से-कम एक नया विद्यार्थी कोचिंग में प्रवेश हेतु 01 से 30 तारीख़ के बीच लाना होगा।
यदि नया विद्यार्थी निम्न निर्धारित अवधि में लाया जाता है, तो देय राशि इस प्रकार होगी—
अवधि | आवश्यक शर्त |
01 तारीख़ | 1 नया विद्यार्थी + ₹0/- |
02–05 | 1 नया विद्यार्थी + ₹2/- |
06–10 | 1 नया विद्यार्थी + ₹5/- |
11–15 | 1 नया विद्यार्थी + ₹10/- |
16–20 | 1 नया विद्यार्थी + ₹20/- |
21–25 | 1 नया विद्यार्थी + ₹50/- |
26–30 | 1 नया विद्यार्थी + ₹100/- |
महत्वपूर्ण:
उपरोक्त राशि मासिक कोचिंग शुल्क (Monthly Tuition Fee) नहीं है। यह केवल इस नीति के अंतर्गत देय Referral Penalty है।
⸻
2. नया विद्यार्थी न लाने पर
यदि अभिभावक 30 तारीख़ तक भी नया विद्यार्थी नहीं लाते हैं, तो विद्यार्थी उसी माह की 30 तारीख़ तक ही कोचिंग में अध्ययन कर सकेगा। इसके बाद संस्था को उसका नामांकन समाप्त (नाम काटने) का अधिकार होगा।
ऐसी स्थिति में पहले अभिभावकों से चर्चा की जाएगी और उन्हें बताया जाएगा कि इस नीति का उद्देश्य कोचिंग में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाना है।
चूँकि संस्था नियमित मासिक शुल्क नहीं लेती है, इसलिए प्रत्येक परिवार से अपेक्षा की जाती है कि वे कम-से-कम एक नए विद्यार्थी को कोचिंग से जोड़ने में सहयोग करें।
⸻
3. नाम कटने के बाद
यदि किसी विद्यार्थी का नामांकन समाप्त हो जाता है, तो वह पहले की ₹0/- शुल्क (Zero Fees) व्यवस्था का लाभ स्वतः प्राप्त नहीं करेगा।
⸻
4. पुनः प्रवेश (Re-admission)
नाम कटने के बाद पुनः प्रवेश लेने के लिए Re-admission की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
पहली बार प्रवेश (Admission) निःशुल्क है, परन्तु पुनः प्रवेश पर निम्नानुसार Re-admission Penalty देय होगी—
- पहला Re-admission: ₹100/-
- दूसरा तथा प्रत्येक अगला Re-admission: ₹200/-
⸻
5. संस्था का उद्देश्य
Amity Public Academy का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाना है। पिछले 37 वर्षों से संस्था का निरंतर प्रयास रहा है कि विद्यार्थियों से नियमित मासिक कोचिंग शुल्क न लिया जाए।
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक अभिभावक से अपेक्षा की जाती है कि वे संस्था के विकास में सहयोग करते हुए कम-से-कम एक नए विद्यार्थी को कोचिंग से जोड़ने का प्रयास करें।